{"_id":"6655ca255eaf6bacb608965a","slug":"pali-news-district-election-officer-took-stock-of-the-preparations-for-counting-of-votes-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: मतगणना की तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा, इन निर्देशों का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: मतगणना की तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा, इन निर्देशों का करना होगा पालन
Tue, 28 May 2024 05:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 28 May 2024 05:42 PM IST
सार
लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 4 जनू को होने वाली मतगणना के लिए बैठक की गई। इसमें मतगणना को लेकर की गई सभी प्रकार की तैयारियों के बारे में समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर बैठक करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतगणना 4 जनू को जिला मुख्यालय स्थित बांगड़ कॉलेज में होगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर सोमवार को राजकीय बांगड़ कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी और क्लक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मतगणना को लेकर की गई सभी प्रकार की तैयारियों के बारे में समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बिना पास प्रवेश निषेध
मंत्री ने बताया कि मतगणना स्थल पर अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश ले पाएंगे तथा प्रवेश के लिये सक्षम अधिकारी द्वारा जारी पास दिखाना अनिवार्य होगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम मशीनें जिला मुख्यालय पर बांगड कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं। सभी मतगणना कक्ष संबंधित स्ट्रांग के पास ही है एवं स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम के परिवहन के लिए बेरीकेटिंग सुनिश्चित कर ली गई है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ, आरएसी एवं राजस्थान पुलिस के जवानों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा कैमरे भी लगाए गए हैं तथा प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। अग्निशमन यंत्र आदि के भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना से संबद्ध अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए निर्देशानुसार निर्धारित समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये दिए निर्देश
साथ ही मतगणना में लगे सभी कार्मिकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, पर्यवेक्षक कक्ष, व्यवस्था राउंड वॉर गणना ,पानी बिजली,गर्मी को देखते हुए उस अनुरूप सभी व्यबस्थाओ के बारे में मेडिकल व्यवस्थाओं आदि के बारे में विस्तार से निर्देश दिये।
किया अवलोकन
जिला कलक्टर मंत्री ने इस अवसर पर बांगड कॉलेज में विभिन्न कक्षों में अधिकारियों के साथ घूम कर अवलोकन किया व संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक, चूनाराम जाट, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, डॉ. राजेश गोयल, अतिरिक्त क्लक्टर, भवानी सिंह पंवार, सीईओ जिला परिषद, नोडल अधिकारी मीडीया, नन्दकिशोर राजौरा, यूआईटी सचिव, डॉ. पूजा सक्सेना, साथ ही सभी प्रकोष्ठों के संबधित अधिकारी मौजूद रहे।