{"_id":"66cc94564c7688e92b0316a6","slug":"pali-news-conspiracy-to-derail-vande-bharat-express-in-pali-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: पाली में की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश, ट्रैक पर रखे गए थे सीमेंट स्लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: पाली में की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश, ट्रैक पर रखे गए थे सीमेंट स्लैब
Mon, 26 Aug 2024 08:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 26 Aug 2024 08:18 PM IST
सार
पाली जिले के सुमेरपुर में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश की गई। ट्रेन के इंजन ने स्लैब को टक्कर मारी, जिससे ट्रेन को आठ मिनट तक रोकना पड़ा, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले सप्ताह पाली के सुमेरपुर जवाई बांध रेलवे स्टेशन के नजदीक अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश की गई। इस मामले में राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिसके अनुसार पाली जिले में अहमदाबाद से आने वाली वंदेभारत ट्रेन एक सीमेंट स्लैब से टकरा गई। कुछ असामाजिक तत्वों रेलवे ट्रैक पर कंकरीट के ब्लॉक रखे हुए थे। राठौड़ ने जोधपुर और अजमेर रेल मंडल के आला अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ताकर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन के इंजन के कैटल गार्ड ने सीमेंट स्लैब को टक्कर मारी, जिससे ट्रेन को आठ मिनट तक रोकना पड़ा। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। वहीं, सुमेरपुर पुलिस थाने के एएसआई श्याम सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात जवई और बिरोलिया के बीच हुई। एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। मामले की जांच जारी है और दोषियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कुछ लोग राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर केंद्र की मोदी सरकार की छवि को धूमिल करने का षडयंत्र रच रहे हैं। रेलवे के सजग कर्मचारियों की बदौलत बड़ा हादसा टल गया।