फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News CM Ashok Gehlot hoisted 100 feet high national flag tricolor circle made of 13 lakh

Pali News: सीएम गहलोत ने फहराया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, 13 लाख से बना तिरंगा सर्किल

Sun, 04 Jun 2023 02:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 04 Jun 2023 02:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार सुबह पाली स्थित राजकीय बांगड उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने नगर विकास न्यास की ओर से 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित तिरंगा सर्कल और 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण कर पाली को गौरवान्वित कर दिया।
 

विज्ञापन
Pali News CM Ashok Gehlot hoisted 100 feet high national flag tricolor circle made of 13 lakh
पाली में सीएम अशोक गहलोत सहित अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली में इस ऐतिहासिक अवसर पर मौजूद जन समूह ने भारत माता के जयकारे लगाकर माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पाली जिले के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार सुबह करीब नौ बजे तिरंगा सर्कल पहुंचे। यहां उन्होंने बटन दबाकर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहराया।

विज्ञापन


जैसे ही गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया वैसे ही सर्कल भारत माता के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। मंद-मंद चलती हवा के साथ लहराता हुआ राष्ट्रीय ध्वज जैसे-जैसे ऊपर चढ़ता रहा, आमजन का उत्साह भी बढ़ता गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पटिट्का का अनावरण कर तिरंगा सर्कल भी जनता को समर्पित किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन


यूटीआई ने 13 लाख रुपये किए खर्च, बढ़ा शहर का सौंदर्य...
पाली में नगर विकास न्यास ने पांच लाख रुपए की लागत से तिरंगा सर्कल का निर्माण करवाकर यहां पर आठ लाख रुपये की लागत से 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करवाया है। इससे एक तरफ शहर की सुंदरता को चार चांद लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर से शान से लहराता राष्ट्रीय ध्वज शहरवासियों में देश भक्ति और राष्ट्र सम्मान की भावना का संचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाली में सावित्री बाई फुले की पंच धातु से निर्मित प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण... 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से राजस्थान हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है। आमजन को महंगाई राहत शिविरों द्वारा महंगाई से राहत दी जा रही है। पांच जून को इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सिलेंडर पर सब्सिडी की राशि हस्तांतरित की जाएगी। बेरोजगारी से राहत देने के लिए सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए 100 मेगा जॉब फेयर आयोजित किए जा रहे हैं। गहलोत ने पाली के रोहट में लगभग 56 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों एवं कृषि उपज मंडी समिति, पाली में सावित्री बाई फुले की पंच धातु से निर्मित प्रतिमा के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।



उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या के निराकरण के लिए परियोजना लाई गई है। दिल्ली-मुम्बई फ्रेट एवं औद्योगिक कॉरिडोर से क्षेत्र को जोड़कर आर्थिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा। इससे पाली एवं रोहट को औद्योगिक केन्द्र के रूप में विकसित कर यहां से आयात-निर्यात को बढ़ावा दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पाली के संभाग बनने से यहां नई प्रशासनिक इकाइयां एवं कार्यालय खुलेंगे, जिससे आमजन को सुगमता होगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान ओडिशा रेल हादसे के मृतकों को श्रद्धांजली देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

राज्य में हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित...
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें 130 गर्ल्स कॉलेज शामिल हैं। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में अप्रत्याशित निवेश हुआ है। कर्मचारियों के लिए ओपीएस एवं आरजीएचएस जैसी योजनाएं लाई गई हैं। एक लाख किमी नई सड़कें बनाकर राज्य में सड़क तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। महिलाओं को चरणबद्ध रूप से तीन साल के इंटरनेट डेटायुक्त स्मार्टफोन निःशुल्क दिये जाएंगे। पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को डेटा युक्त निःशुल्क स्मार्टफोन दिये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही हर जिले में महिला सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया गया है। थानों में अनिवार्य एफआईआर की नीति लागू की गई है। इससे कोर्ट के आदेश से दर्ज होने वाली एफआईआर की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 11.04 की आर्थिक विकास दर के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। आईटी में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। 

लाभार्थी के बेटे ने जताया मुख्यमंत्री का आभार...
मुख्यमंत्री ने पाली जिले के रोहट में महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग शिविर में लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने महंगाई राहत कैम्प में रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली तथा लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ बताए। इस दौरान निम्बली पटेलान निवासी नेमाराम पटेल ने बताया कि वह खेती बाड़ी करके घर चलाता है। मां अनशी देवी को कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी हो गई। इलाज के लिए आवश्यक पैसे ना होने के कारण पूरा परिवार मायूस था। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से मां का निःशुल्क इलाज हो पाया। नेमाराम ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि चिरंजीवी योजना नहीं होती तो मां को बचाना मुश्किल हो जाता। गहलोत ने लाभार्थी को अन्य जरूरतमंद लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा।

इस अवसर पर गहलोत ने मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्कूटी योजना के तहत लाभार्थियों को स्कूटी वितरित की। साथ ही, उन्होंने प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत लगे स्टॉल्स का अवलोकन किया एवं स्वयं सहायता समूहों के महिला सदस्यों से संवाद कर राजीविका के उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा कि प्रदेश में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के द्वारा बच्चों को अंग्रेजी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। विधायक खुशवीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं से सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं।


इस दौरान मुख्यमंत्री सलाहकार निरंजन आर्य, राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, पूर्व सांसद बद्री जाखड़, जिला कलेक्टर नमित मेहता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ये हुए लोकार्पण...

  • पाली में 2.01 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत गाजगढ़ धर्मधारी जल प्रदाय योजना
  • पाली में 12 करोड़ रुपये की लागत से घुमटी-मोरीया नौ किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृ़ढ़ीकरण
  • पाली में 3.45 करोड़ रुपये की लागत से घुमटी-मोरिया सड़क एवं मोरिया-सोनाई लाखा सड़क चौड़ीकरण एवं सृदृढ़ीकरण लम्बाई 12 किमी
  • पाली में 1.2 करोड़ रुपये की लागत से डामर सड़क निर्माण कार्य पांचपदरिया से गेलावास लम्बाई पांच किमी
  • कृषि उपज मंडी समिति, पाली के सावित्री बाई फुले फल सब्जी उप मंडी प्रांगण में सावित्री बाई फुले की पंच धातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण
  • ये हुए शिलान्यास, पाली जिले में 37.42 करोड़ रुपए की लागत से कुडी (जोधपुर) से रोहट तक पाइप लाइन कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed