{"_id":"64908533634075e11d0964da","slug":"pali-news-before-visit-of-cm-gehlot-collector-sp-left-on-tractor-inspected-the-waterlogged-areas-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: CM गहलोत के दौरे से पहले कलेक्टर-SP ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले, जलभराव क्षेत्रों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: CM गहलोत के दौरे से पहले कलेक्टर-SP ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले, जलभराव क्षेत्रों का लिया जायजा
Mon, 19 Jun 2023 10:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:11 PM IST
सार
राजस्थान के पाली जिले में बिपरजॉय से बिगड़े हालातों का जायजा लेने के लिए सोमवार को कलेक्टर नमित मेहता और एसपी गगनदीप सिंगला अधिकारियों की टीम के साथ अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकले। सीएम अशोक गहलोत के दौरे की सूचना लगते ही दोनों जिले के प्रमुख कर्ता-धर्ता अफसर फील्ड में उतर आए।
विज्ञापन
पाली कलेक्टर-एसपी ट्रैक्टर पर फील्ड में निकले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली कलेक्टर नमित मेहता और एसपी गगनदीप सिंगला सहित सभी अधिकारी जब तखतगढ़ पहुंचे तो उन्हें वहां दो तालाबों के ओवर फ्लो होने से आवासीय क्षेत्र में भरे पानी से उत्पन्न हुई स्थिति का मुआयना करने के लिए ट्रैक्टरों पर सवार होना पड़ा। दोनों अधिकारियों ने सुमेरपुर, बाली और देसूरी उपखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का दौराकर राहत कार्यों में तेजी को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए, ताकि बिपरजॉय से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत मिल सके।
विज्ञापन
कलेक्टर नमित मेहता और एसपी गगनदीप सिंगला सोमवार को सीईओ दीप्ति शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ पाली शहर से रवाना होकर बिरामी टोल नाका पहुंचे और सर्वप्रथम वहां अतिवृष्टि के चलते क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क का जायजा लिया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एलआर वाघेला को जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पानी निकासी और प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित करें...
इसके बाद कलेक्टर-एसपी तखतगढ़ पहुंचे और वहां नजदीक के गांवों में दो तालाब ओवर फ्लो होने से पुलिस थाना मार्ग पर आबादी क्षेत्र में पानी भरने की स्थिति का अवलोकन किया। वहां पर पानी का भराव होने के कारण जीप और कार में सवार होकर जाना संभव नहीं था। इसलिए सड़क पर पानी भरा होने के कारण दोनों अधिकारी ट्रैक्टर में सवार होकर वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल सहित अधिकारियों को पानी निकासी की व्यवस्था करने, प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री और पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जोधपुर डिस्कॉम एसई को डैमेज बिजली पोल और लाइन दुरस्त कराकर बिजली सप्लाई बहाल करने के निर्देश...
इस दौरान कलेक्टर ने जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अशोक मीणा को क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और लाइन को यथाशीघ्र दुरस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। सुमेरपुर क्षेत्र का दौरा करते हुए दोनों अधिकारी फालना-बेडल मार्ग पर उस स्थान पर भी पहुंचे, जहां पर रविवार को अतिवृष्टि के दौरान पुलिया पर तेज बहाव में कार बह जाने और चालक की मौत हो गई थी।
बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला बनाने के दिए निर्देश...
सुमेरपुर के बाद इन अधिकारियों का दल खुडाला फालना मेघवाल बस्ती पहुंचा और इस दल ने स्कूल परिसर में भरे बरसाती पानी का जायजा लिया। बस्तीवासियों ने कलेक्टर को बरसाती पानी के साथ ही नालियों की उचित निकासी नहीं होने के कारण उत्पन्न हो रही परेशानी का समाधान नहीं होने की शिकायत की, तो कलेक्टर ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनय पाल से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए स्कूल के पास से पक्का नाला बनवाने और ड्रेनेज सिस्टम भी प्रॉपर कराने के निर्देश दिए।
दांतीवाड़ा बांध का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द से जल्द मरम्मत के दिए आदेश...
कलेक्टर मेहता और एसपी सिंगला बाली उपखण्ड क्षेत्र के दांतीवाड़ा स्थित बांध पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह के साथ करीब 300 मीटर पैदल चल करकर पहुंचे और बांध के ओवर फ्लो के पास क्षतिग्रस्त हुई अर्थन पाल का अवलोकन कर संसाधन विभाग की सहायक अभियंता से जानकारी लेते हुए 15 जुलाई से पूर्व पाल की यथासंभव मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र ग्रामीणों ने भी बांध को लेकर अपनी समस्याएं सुनाई, जिस पर कलेक्टर ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।