{"_id":"675dac88a2a38ec97007863b","slug":"pali-crime-property-dealer-shot-four-times-after-being-offered-tea-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali Crime: पाली में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, चाय का ऑफर देकर आंखों में झोंकी मिर्च, फिर मारी चार गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali Crime: पाली में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, चाय का ऑफर देकर आंखों में झोंकी मिर्च, फिर मारी चार गोलियां
Sat, 14 Dec 2024 09:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 14 Dec 2024 09:35 PM IST
सार
घायल के दोनों पैरों में चार गोलियां लगीं, जो आर-पार हो गईं। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत स्थिर है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घायल को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली में एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। पाली जिले के सिरियारी थाने की एसएचओ गीता सिंह ने बताया कि 56 वर्षीय प्रहलाद सिंह पर शनिवार शाम को गुड़ा मेहकरण निवासी बबलू सिंह ने फायरिंग की। घायल प्रहलाद सिंह ने बताया कि वह बाइक से जा रहे थे। तभी बबलू सिंह ने उन्हें रोका और चाय पीने के लिए कहा। इसके बाद बबलू सिंह ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
बुलेट हुई आर पार
घायल के दोनों पैरों में घुटने के ऊपर गोलियां लगी हैं। डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि घायल के एक पैर में एक बुलेट और दूसरे पैर में तीन बुलेट लगी हैं। सभी बुलेट पैर के आर-पार हो गईं। घायल का उपचार जारी है और हालत खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश जारी
आरोपी बबलू सिंह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी भी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।