{"_id":"64ecd80a72fb68f5c2099c83","slug":"pali-bjp-district-general-secretary-resigns-after-rape-case-registered-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: भाजपा के जिला महामंत्री का इस्तीफा, दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद लिया फैसला, खुद को बताया निर्दोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: भाजपा के जिला महामंत्री का इस्तीफा, दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद लिया फैसला, खुद को बताया निर्दोष
Mon, 28 Aug 2023 10:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:56 PM IST
सार
हामंत्री पद से इस्तीफा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल। मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा जिला प्रवक्ता तिलोकाराम चौधरी ने मीडियाकर्मियों को एक वीडियो भेजा है
विज्ञापन
मोहन जाट जिला महामंत्री
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली जिले सोजत थाने में एक विवाहिता ने भाजपा जिला महामंत्री सहित चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप और महिला की बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद मोहन जाट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
सोजत सिटी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने शुक्रवार को थाने में शिकायत देकर आरोपी लगाया कि एक माह पहले वह सोजत में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में भाजपा महामंत्री मोहन जाट के यहां गई थी। यहां पर महेश चांडक नाम का व्यापारी और दो महिलाएं पहले से मौजूद थीं। महिला का आरोप है कि मोहन जाट और महेश चांडक ने इन महिलाओं की मदद से उसके साथ गैंगरेप किया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा जिला प्रवक्ता तिलोकाराम चौधरी ने मीडियाकर्मियों को एक वीडियो भेजा है। वीडियो में मोहन जाट जिला महामंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
रखा अपना पक्ष
मोहन जाट जिला महामंत्री ने सोशल मीडिया पर जाट ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी महामंत्री पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं। राजनीतिक षड्यंत्र के द्वारा मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं। वह पूरी तरीके से निराधार हैं। मुझे कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है तथा न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। अतः मैं जब तक दोष मुक्त नहीं हो जाता तब तक के लिए महामंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरी पार्टी में मैंने हमेशा राष्ट्रवाद व नैतिकवाद के रूप में कार्य किया है। मैं संगठन की निष्ठा पर कोई आंच न आए, इसलिए अपने महामंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं और कार्य मुक्त हो रहा हूं।
पुलिस ने की जांच प्रारंभ
इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर भाजपा नेता सहित चार के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सोजत सीओ मृत्युंजय मिश्रा इस मामले की जांच कर रहे हैं।