फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   pakistani congo fever enterd in rajasthan india

पाकिस्तान के इस खतरनाक बुखार की भारत में घुसपैठ

Sun, 25 Jan 2015 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / जयपुर।
अमर उजाला ब्यूरो / जयपुर। Updated Sun, 25 Jan 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
pakistani congo fever enterd in rajasthan india

राजस्थान के जोधपुर स्थित गोयल अस्पताल दोनों नर्सिगकर्मियों की मौत के कारणों का खुलासा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पूणे से आई रिपोर्ट में हो गया। नर्सिंगकर्मी कांगो बुखार की चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन


ये बुखार पाकिस्तान के कराची में फैल रहा है, जो थार एक्सप्रेस के जरिए जोधपुर पहुंच गया है। दोनों नर्सिंगकर्मियों के खंन के नमूनों के आधार पर पुणे से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रीमिन कॉन्गो हेमेरेजिक फीवर (सीसीएचएफ) दोनों मौतों का कारण रही।

विज्ञापन

बुखार की दहशत और अब मौत का सिलसिला

pakistani congo fever enterd in rajasthan india

गौरतलब है कि इस बुखार के कारण जोधपुर में व दिल्ली स्थित एम्स में गोयल अस्पताल के एक-एक नर्सिंगकर्मी की मौत हो गई थी। हालांकि एका-एक बीमार पड़े अन्य तीन नर्सिंगकर्मियों में से दो को डेंगू की पुष्टि हुई है तथा एक स्वस्थ है। एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम ने गोयल अस्पताल के संचालक डॉ. आनंद गोयल से भी पूछताछ की।

अस्पताल की उस इमारत पर भी ताला लगा दिया, जहां आईसीयू है। अस्पताल के आस-पास के 500 घरों के सर्वे के बाद मरीजों के घर, उनके मकान व पाली में संदिग्ध मरीज के घर का सर्वे कराया। विशेष सूट पहनाकर मृत नर्सिंगकर्मियों को दफनाया गया।

यह है कॉन्गो बुखार

pakistani congo fever enterd in rajasthan india

यह घरेलू जानवरों के शरीर पर चिपके परजीवी कीड़े से फैलता है। कीड़े के काटने, पशुओं के स्त्राव और टिश्यू के संपर्क में आने से इंसानों में यह रोग आ जाता है।

पीडि़त मरीजों के खून और अन्य स्त्राव के संपर्क में आने से बीमारी एक से दूसरे में फैल जाती है। तेज बुखार के साथ बार-बार उल्टी होती है। पूरे शरीर में दर्द के बाद विभिन्न अंगों से रक्तस्त्राव और अंदरूनी ब्लीडिंग भी होती है। लीवर तक क्षतिग्रस्त हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed