फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistani army has been repeatedly reconnaissance

बार-बार टोह लेने आ रही है पाकिस्तानी सेना

Wed, 07 Dec 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
Pakistani army has been repeatedly reconnaissance
सीमा
राजस्थान से सटी पाकिस्तान सीमा पर पकिस्तानी सेना की गतिविधियां कुछ बढ़ गई हैं। माना रहा है कि पाकिस्तान सेना की कमान राहिल शरीफ के हाथ में जब से आई है, तभी से हलचल बढ़ गई है। इधर, बीएसएफ भी मुस्तैदी से पकिस्तान की और से हो रही गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि हो सकता है कि पकिस्तानी सेना भीरतीय सीमा में हो रही गतिविधियों की टोह लेने के लिए ऐसा कर रही हो। सर्दियों में बीएसएफ का ऑपरेशन सर्द हवा चलेगा, जिसके तहत पाकिस्तान के नापाक इरादों को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

पाकिस्तानी चौकियों पर बढ़ी आवाजाही

Pakistani army has been repeatedly reconnaissance
सीमा
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सीमा के भीतर स्थित चौकियों में पाकिस्तानी सेना की आवाजाही बढ़ी है। भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बाड़मेर और जैसलमेर जिले में स्थित भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ को अतिरिक्त मुस्तैदी बरतने के निर्देश दे दिए गए थे। तभी से बीएसएफ पाकिस्तान की ओर बराबर नजर रखे हुए है। सूत्रों ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक से पहले पाकिस्तान की इन चौकियों में खास हलचल नहीं दिखती थी।

दुश्मन को देंगे मुंह तोड़ जवाब

Pakistani army has been repeatedly reconnaissance
सीमा
बीएसएफ के डीआईजी प्रफुल गौतम सीमा पर तैनात जवानों की ओर से आ रही खबरों का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। उनके अनुसार यदि इस सीमा पर पाकिस्तान की ओर से कोई नापाक हरकत हुई, तो मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान सेना की बढ़ती गतिविधियां शुभ संकेत नहीं है, जबकि भारत बार-बार शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed