{"_id":"5bbbdae6867a55287043bf79","slug":"pak-intruder-arrested-trying-to-infiltrate-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाक घुसपैठिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाक घुसपैठिया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर
जैसलमेर जिले से लगती भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद इकबाल बताया है।
विज्ञापन
वह पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद इकबाल जैसलमेर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर पिलर नंबर 616 और 617 के बीच से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान बीएसएफ की 139वीं वाहिनी के जवानों ने उसे पकड़ लिया। बीएसएफ ने शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी को रामगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल थाने में आरोपी से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन