फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   padmshree awardee limbaram cheated

तीरंदाज लिंबाराम का चेला अवार्ड लेकर गायब

Fri, 28 Mar 2014 08:19 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 28 Mar 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
padmshree awardee limbaram cheated

पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित तीरंदाज लिंबाराम को उनके चेले ने ही ठग लिया। लाखों रुपए की धोखाधड़ी करनेवाले इस ठग ने उनके पद्मश्री अवार्ड तक को नहीं छोड़ा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर आरोपी ने लिम्बाराम को झांसा दिया और फिर अवार्ड और रूपए लेकर गायब हो गया।

व्यस्तता और विश्वास के चलते लिंबाराम ने काफी समय तक आरोपी का इंतजार किया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया। तो उन्होंने बुधवार को ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच कर रहे एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि उदयपुर, झाडोल निवासी तीरंदाज लिंबाराम पुत्र थावरजी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पास एसएमएस स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भादरा निवासी प्रवीण शर्मा पर आरोप लगाए हैं। करीब तीन साल पहले आरोपी ने उन्हें हनुमानगढ़ में अच्छी जमीन दिलाने का झांसा दिया था और रुपए व अवार्ड लेकर चला गया, तभी से उसका अता-पता नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि 26 जनवरी, 2011 को लिंबाराम को पद्मश्री अवार्ड व 10 लाख रुपए मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रवीण शर्मा ने उन्हें बताया कि हनुमानगढ़ में उन्हें एकेडमी के लिए सस्ती जमीन दिलवा देगा। वह जमीन सिर्फ भील जाति वालों को ही मिलेगी। लिंबाराम उसके झांसे में आ गए  और पांच लाख रूपए उसे दे दिए। आरोपी ने उनसे अवार्ड भी मांगा कहा कि इससे जमीन मिलने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed