{"_id":"64abf98d3367c8f3dc0e9d4e","slug":"outrage-in-jatav-society-due-to-demolition-of-temple-and-construction-of-hotel-in-karauli-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli: मंदिर तोड़कर बनाया जा रहा अवैध होटल, जाटव समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli: मंदिर तोड़कर बनाया जा रहा अवैध होटल, जाटव समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Mon, 10 Jul 2023 05:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:59 PM IST
सार
करौली में 90 साल पुराना शिव मंदिर तोड़कर अवैध होटल निर्माण कराए जाने पर जाटव समाज में आक्रोश। नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि अमीनुद्दीन खान के खिलाफ समाज के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विरोध जताते जाटव समाज के लोग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
करौली में जाटव समाज का 90 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ने से समाज में आक्रोश है। मंडरायल रोड आंबेडकर सर्किल पर मंदिर बना हुआ था। आरटीआई कार्यकर्ता अशोक पाठक के नेतृत्व में डीएम को समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण पर स्टे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया है कि 90 वर्ष पुराने शिव मंदिर को खुर्दखुर्द कर नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि अमीनुद्दीन खान के द्वारा अवैध होटल का निर्माण किया जा रहा है। इस मामले में जाटव समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया कि आंबेडकर पार्क के पास भट्टा पुलिया पर जाटव समाज का लगभग 90 वर्ष पुराना शिव मंदिर बना हुआ था। आज इस पूजा स्थल पर नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि अमीनुद्दीन खान मंदिर को हटाकर होटल का निर्माण करा रहे हैं, जिससे जाटव समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
शिव मंदिर के मामले में जाटव समाज के लोगों ने संभागीय आयुक्त कोटा में परिवाद दिया, जिसमें आयुक्त ने अपने निर्णय में तीन नवंबर 1997 को शिव मंदिर को डॉक्यूमेंट में यथावत माना है और मंदिर में जाने के लिए पांच फीट का चौड़ा रास्ता छोड़ने के लिए नगर पालिका करौली को जाटव समाज के पक्ष में आदेश दिया गया है।
शिव मंदिर को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता अशोक पाठक और फूलचद जाटव ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस अवैध निर्माण को रुकवा कर जो शिव मंदिर को तोड़ा गया है, उस मामले में कार्रवाई की जाए। अगर कार्रवाई नहीं की गई, तो जाटव समाज आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी समस्त जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान भाजपा नेता गजेंद्र भारद्वाज, केके बंसल, रामस्वरूप, रिंकू चतुर्वेदी, पप्पू, हेमराज, रामेश्वर, मुकेश सोनी, विजय जाटव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।