{"_id":"6922f136-d993-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"opposition-trying-to-create-instability-in-country-sonia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ कुर्सी पर टिकी है विपक्ष की नजर: सोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ कुर्सी पर टिकी है विपक्ष की नजर: सोनिया
सूरतगढ़ (राजस्थान)/एजेंसी
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा बिल की राह में रुकावट डालने के लिए विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराते हुए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीखा प्रहार किया है।
विज्ञापन
सोनिया ने कहा कि विपक्ष को गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें केवल कुर्सी नजर आती है।
विपक्ष पर अस्थिरता पैदा करने की साजिश का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ पार्टियों का विकास से कोई सरोकार नहीं है। वे किसी भी कीमत पर केवल सत्ता हासिल करना चाहती हैं।
विज्ञापन
सूरतगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि देश में कोई भी व्यक्ति भूखे पेट ना सोए। इसके लिए हम खाद्य सुरक्षा बिल लाना चाहते हैं, लेकिन हमारे विरोधी इस बिल के पारित होने में अड़ंगा डाल रहे हैं।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष सहयोग करता तो हम इस बिल को काफी पहले पारित कर चुके होते, लेकिन यह दुख की बात है कि विपक्षी पार्टियां हमेशा हमारे जनहित के कार्यक्रमों और योजनाओं का विरोध करती हैं। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस के हर काम का किसी ना किसी तरीके से विरोध करना विपक्ष की आदत बन चुकी है।