फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Opposition to installation of statue of Lord Buddha Brahmin society memorandum to Sawai Madhopur collector

Sawai Madhopur: भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने का विरोध, ब्राह्मण समाज ने कहा- यहां लगनी है परशुरामजी की प्रतिमा

Mon, 12 Jun 2023 10:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 12 Jun 2023 10:49 PM IST
सार

ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 5 मार्च 2022 को नगर परिषद की साधारण सभा में सर्व सम्मति से भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना प्रस्तावित किया गया है। इसके बाद भी पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगा दी गई है। 

विज्ञापन
Opposition to installation of statue of Lord Buddha Brahmin society memorandum to Sawai Madhopur collector
ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले में अन्वेषण भवन के सामने त्रिकोणीय पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट हो गए हैं। इसे लेकर गौतम आश्रम में बैठक का आयोजन किया गया।  इसके बाद पार्क से बुद्ध की प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। 

विज्ञापन


ब्राह्मण समाज के लोगों ने ज्ञापन में बताया कि 5 मार्च 2022 को नगर परिषद की साधारण सभा में सर्व सम्मति से भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना और सर्किल का नाम परशुराम सर्किल प्रस्तावित किया गया है। जो कि बोर्ड की प्रोसिडिंग में प्रस्ताव संख्या 17 पर अंकित है। इसके बाद भी कुछ असामाजिक तत्वों ने नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा, आयुक्त होती लाल मीना, सभापति के पति राजूलाल बैरवा, घनश्याम बैरवा, केएम कंवरिया, प्रकाश गंगवाल, कालूराम बैरवा सहित 200-250 लोगों ने प्रशासन को गुमराह कर असंवैधानिक रूप से पार्क में नियम विरुद्ध बुद्ध की मूर्ति स्थापित कर दी। इसमें सभापति और आयुक्त की मौन स्वीकृति है। उक्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर मूर्ति को हटवाया जाए। 
विज्ञापन


प्रशासनिक स्वीकृति नहीं ली गई है
मामले को लेकर कलेक्टर ने कहा कि मूर्ति स्थापना आदि को लेकर जिला स्तर पर एक कमेटी बनी हुई है। उसके बाद मामला संभागीय आयुक्त से पास भेजा जाता है। प्रकरण में कोई प्रशासनिक स्वीकृति नहीं ली गई है, जो गलत है। नगर परिषद बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से हुए निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी समाजों के लोगों से भाई चारा बनाए रखने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बनाए रखें। कानून को अपने हाथ में लेने वालों के पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed