फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   one shopkeeper burnt alive due to fire caught in woolen market of Bikaner

Rajasthan: बीकानेर के वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, एक दुकानदार जिंदा जला, 50 दुकानें जलकर खाक

Tue, 29 Nov 2022 10:13 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 29 Nov 2022 10:13 AM IST
सार

लुधियाना वूलन मार्केट में सोमवार रात 10.15 बजे आग लग गई। दुकानदारों ने आशंका जताई कि मार्केट से एक बारात गुजरी थी। बारात में की गई आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई होगी। मार्केट में कश्मीर से आए लोगों ने ऊनी कपड़ों का दुकान लगाया था।

विज्ञापन
one shopkeeper burnt alive due to fire caught in woolen market of Bikaner
बीकानेर के वूलन मार्केट में आग लगी - फोटो : Social Media

विस्तार

बीकानेर के लगी लुधियाना वूलन मार्केट में सोमवार की रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब चालीस दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। आगजनी में एक दुकानदार जिंदा जल गया। वहीं 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन


रतन बिहारी पार्क परिसर में लगे लुधियाना वूलन मार्केट में सोमवार रात 10.15 बजे आग लग गई। इतनी तेजी से आग फैली कि चंद मिनटों में पूरी मार्केट से आग की लपटें उठने लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस कर्मियों ने दुकानों में देखा तो एक बुजुर्ग का जला हुआ शव मिला। मृतक की पहचान रमजान (55 साल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमजान नींद में होने के चलते बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया। 

विज्ञापन


मार्केट में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों ने बताया कि रात करीब सवा दस बजे दो-तीन दुकानों से धुआं निकलता देखा। जिसके बाद मार्केट में सो रहे लोग वहां से भागे। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही आग ने भीषण रूप ले लिया। इस मार्केट में कश्मीर से आए लोगों की ऊनी कपड़े की दुकान थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने आशंका जताई है कि रात को मार्केट के पास से एक बारात गुजरी थी। हो सकता है कि बारात में हुई आतिशबाजी से आग लग गई हो। आगजनी की सूचना पर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, आइजी ओम प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुढानिया, एडीएम प्रशासन ओम प्रकाश, एडीएम सिटी पंकज शर्मा, सीओ सदर शालिनी बजाज मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed