{"_id":"577d091b4f1c1be6567f9e31","slug":"one-more-student-committed-suicide-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 06 Jul 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
देशभर में कोचिंग नगरी के नाम से मशहूर राजस्थान के कोटा शहर में बुधवार को एक और कोचिंग छात्र ने आत्महत्या कर ली। मेडिकल की कोचिंग करने आए बिहार के भागलपुर निवासी निखिल नयन का शव दो दिन तक बाथरूम में फंदे पर लटका रहा।
विज्ञापन
पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। निखिल सहित मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे पांच छात्रों ने अब तक आत्महत्याएं की हैं। वहीं इंजीनियरिंग भी शामिल की जाए, तो कोटा में अब तक इस साल कुल नौ छात्र मौत को गले लगा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बिहार निवासी निखिल ने 18 जून को ही कोटा स्थित कोचिंग संस्थान में प्रवेश लिया था। निखिल का कमरा दो दिन से बंद होने और आत्महत्या के कारण जब बदबू कमरे से बाहर आने लगी तो पड़ोसी छात्र ने पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे तो देखा कि उसने बाथरूम में फव्वारे वाले नल से फंदा लगाया हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि पढ़ाई के तनाव की वजह से निखिल ने आत्महत्या की।