{"_id":"37daa5ae-5420-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"one-more-gangrape-victim-may-sent-to-foreign","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और गैंगरेप पीड़िता को भेजा जा सकता है विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और गैंगरेप पीड़िता को भेजा जा सकता है विदेश
जयपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के दामिनी गैंगरेप पीड़िता की तर्ज पर राजस्थान सरकार 11 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता को इलाज के लिए विदेश भेज सकती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि चिकित्सकों की राय के बाद राज्य सरकार पीड़िता को इलाज के लिए विदेश भेज सकती है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
मामला राजस्थान के सीकर जिले का है जहां छह माह पहले नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। इसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए जयपुर के जे.के. लोन अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा था।
विज्ञापन
अस्पताल में तकरीबन साढ़े चार महीनों से पीड़िता का इलाज चल रहा है। पीड़िता के 12 ऑपरेशन हो चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है संक्रमण पूरी तरह ठीक होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। मामले में पुलिस अब आरोपियों की शिनाख्त परेड करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन