Rajasthan: स्पाइसजेट की सीट के नीचे छुपाकर एक किलो सोने की तस्करी, 52 लाख का गोल्ड दुबई से लेकर आया यात्री
आरोपी यात्री ने बताया कि वह दुबई से लेकर सोना आया था। उसके किसी युवक ने एक पैकेट जयपुर पहुंचाने के लिए दिया। जिसके बदले उसने 10 हजार रुपये और एक एयर टिकट दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोना तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कस्टम की टीम ने स्पाइसजेट के विमान के सीट के नीचे से एक किलो ग्राम के सोने का बिस्किट बरामद किया है। जब्त सोने की बाजार कीमत करीब 52.10 लाख रुपये है।
स्पाइसजेट के विमान की सीट के नीचे से ये गोल्ड बरामद किया है। स्पाइसजेट की फ्लाइट दुबई से मंगलवार शाम जयपुर पहुंची। इस फ्लाइट की आकस्मिक निरीक्षण किया तो उसमें एक सीट के नीचे पैकेट मिला। जब पैकेट खोला गया तो उसमें एक गोल्ड बिस्किट निकला। सीट नंबर के आधार पर यात्री की पहचान की गई और उस सीट की लाइन में बैठने वाले तीन यात्रियों को रुकवाया गया। यात्रियों से पूछताछ किया जाने लगा तो एक यात्री घबरा गया। उसने सोना लाना कबूल कर लिया।
पूछताछ में आरोपी यात्री ने बताया कि वह अप्रैल में रोजगार के लिए दुबई गया था लेकिन वहां काम नहीं मिला। ऐसे में वह वापस लौट आया। इस दौरान उसे एक युवक ने उसे यह पैकेट दिया और उसके बदले 10 हजार रुपए खाते में डलवाने और एयर टिकट देने की बात कही थी। कस्टम की टीम स्पाइसजेट के कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी।