फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   one died and many injured in six vehicle collision in Sikar

Rajasthan: कोहरे के कारण सीकर में छह वाहन टकराए, बस कंडक्टर की मौत, हाईवे पर लगा आठ किमी लंबा जाम

Tue, 27 Dec 2022 02:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 27 Dec 2022 02:58 PM IST
सार

कोहरे के कारण बस चालक को ट्रक नहीं दिखा। जिससे बस ट्रक से टकरा गई। बस के पीछे चल रही अन्य गाड़ियां भी एक दूसरे से भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाके की आवाज हुई। 

विज्ञापन
one died and many injured in six vehicle collision in Sikar
सीकर में हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

सीकर में घने कोहरे के कारण छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में रोववेज बस कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर आठ किमी लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फतेहपुर में देवास रोड पर मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। देवास रोड पर एक ट्रक आ रहा था। उसी के पीछे रोडवेज बस, पिकअप, एक रोडवेज और एक कार चल रही थी। कोहरे के कारण बस चालक को ट्रक नहीं दिखा और बस ट्रक से टकरा गई। उसके बाद पीछे चल रही दोनों पिकअप और कार एक दूसरे से टकरा गई।छह वाहनों में टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके जैसी आवाज हुई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें बस चालक फंस गया। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला। हादसे में कुछ बस सवार भी घायल हो गए। दुर्घटना के कारण हाईवे पर आठ किमी तक लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को धानुका हॉस्पिटल में भेजा। वहीं पुलिस ने गाड़ियों को हटवाकर जाम हटवाया। कंडक्टर के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed