{"_id":"633463c1c2193f61a5dca2912c9da21e","slug":"one-arrest-in-gold-smuggling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखे अंदाज में की सोने की तस्करी फिर भी धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखे अंदाज में की सोने की तस्करी फिर भी धरा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
दुबई से बटन में छुपाकर सोना लाने वाला एक व्यक्ति जयपुर हवाई अड्डे पर धर लिया गया। बटन बनाकर लाया गया सोना करीब 330 ग्राम से अधिक है। इसकी कीमत 8 से 9 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रविवार रात एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर आया था। पूर्व सूचना के अनुसार जब प्रत्येक यात्री की तलाशी ली गई, तो पता चला कि दुबई से आने वाला यह यात्री बटन में छिपाकर सोना लेकर आया है।
विज्ञापन
उसने सोने को ही बटन का रूप दे दिया था और अपने कपड़ों में उन्हें लगवा रखा था। यात्री कस्टम की कस्टडी में है और उससे पूछताछ की जा रही है।