राजस्थान: सेना के जैसलमेर सेक्टर में अभ्यास के दौरान टैंक के नीचे दबने से जवान की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जैसलमेर सेक्टर में सैन्य अभ्यास के दौरान एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। फलसुंड शहर के पास टी-90 टैंक के मूवमेंट के दौरान यह घटना हुई। सेना के अधिकारियों के अनुसार, घायल जवान का इलाज चल रहा है।
Army officials: One Army jawan died while another got injured in a tank-related incident during an exercise in the Jaisalmer sector (Rajasthan). The incident occurred during the movement of the T-90 tanks near the Phalsund town.
— ANI (@ANI) November 20, 2019विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता सोंबित घोष ने बताया कि मंगलवार को फलसुंड में सेना द्वारा टैंकों के अभ्यास के दौरान लोडिंग के क्रम में एक जवान की टैंक के नीचे दबने से मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जोधपुर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक जवान का नाम परमेश्वर यादव और घायल जवान का नाम आर.डी. दीक्षित है। फलसुंड के थानाधिकारी देवकिशन ने बताया कि फलसुंड में टैंक को वाहन में लोड करते समय हादसा हुआ। सेना पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।