{"_id":"ec23f93092d67091f31da9bb83f2d2de","slug":"obscene-messages-to-rajasthan-women-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील मैसेज से परेशान BJP की सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील मैसेज से परेशान BJP की सांसद
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 12 Jul 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान से चुनी गई एक मात्र महिला सांसद इन दिनों अश्लील मैसेजों से बहुत परेशान है। मामला राजस्थान की झुंझुनू लोकसभा सीट से महिला सांसद संतोष अहलावत से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन से कोई सरफिरा व्यक्ति भाजपा सांसद संतोष अहलावत के मोबाइल फोन पर लगातार अश्लील एसएमएस भेज रहा है।
एसएमएस दो अलग-अलग सिम से किया जा रहा है। इससे पहले परेशान होकर महिला सांसद ने दिल्ली के तुगलक रोड थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
कहा जा रहा है कि जब महिला सांसदों के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है, तो आम महिलाओं की हालत कैसी होगी। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।