{"_id":"d754fcb6-d1bf-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"obama-will-give-junior-engineer-exam-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा देंगे भारत में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबामा देंगे भारत में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा!
दौसा
Updated Mon, 10 Jun 2013 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ सलेक्शन कमीशन के भेजे गए एक प्रवेश पत्र के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
दौसा के रामबास गांव निवासी लल्लूराम मीणा के पास जूनियर इंजीनियर की परीक्षा के लिए एक प्रवेश-पत्र आया है। इसमें नाम और पता तो लल्लूराम का ही है, लेकिन फोटो बराक ओबामा का लगा हुआ है।
विज्ञापन
उस पर यह प्रवेश पत्र लल्लूराम के पास तब आया है जब उन्होंने इसके लिए आवेदन ही नहीं किया था। इस पद के लिए विज्ञान संकाय होना जरूरी है लेकिन लल्लूराम ने कला संकाय से पढ़ाई की है।
विज्ञापन
लल्लूराम की उम्र करीब 40 वर्ष है। ओवरएज होने के कारण उन्होंने नौकरी के लिए वर्षो से आवेदन नहीं किया है। वे गांव में निजी स्कूल चलाते हैं।
एसएससी नॉदर्न रीजन, नई दिल्ली द्वारा यह प्रवेश-पत्र जूनियर इंजीनियर (सिविल) मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी, सर्वे विंग एंड कांट्रेक्ट एक्जामिनेशन 2013 के लिए भेजा गया है।
इस संबंध में किसी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया है।