फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Oath administered before getting citizenship to Pakistani families in Jodhpur

Jodhpur: पाकिस्तानी परिवारों को मिलेगी भारतीय नागरिकता, प्रमाण पत्र जारी करने से पहले दिलाई शपथ

Sat, 26 Mar 2022 09:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 26 Mar 2022 09:06 PM IST
सार

पाकिस्तान के तीन परिवार जोधपुर में 21 साल से रह रहे थे। अब उन्हें बहुत जल्द भारतीय नागरिकता मिल जाएगी।

विज्ञापन
Oath administered before getting citizenship to Pakistani families in Jodhpur
पाक नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पाकिस्तान से भारत आए परिवारों को भारतीय नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। डिप्टी कमिश्नर जोधपुर ने पाकिस्तान से आकर जोधपुर में 21 सालों से रह रहे परिवारों को नागरिकता देने से पहले शपथ दिलवाने की औपचारिकता पूरी कर दी है। अब शीघ्र ही इन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में पाकिस्तान से आए तीन परिवारों गोपाल चंद, गुरदयाल चंद (दोनों भाई) और शीलावंती पत्नी गुरदयाल चंद को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई गई। यह तीनों परिवार साल 2001 में सियालकोट पाकिस्तान छोड़ कर आ गए थे। भारत में आने के बाद यह जोधपुर की बस्ती गुजां में बस गए थे। इन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था।

विज्ञापन


अप्लाई करने के छह महीने बाद आज इनकी नागरिकता के लिए औपचारिकताएं पूरी करवाई गईं। गोपाल चंद ने शपथ लेने के बाद बताया कि उनकी तरफ से 2009 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया गया था लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। अभी छह महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसके बाद आज उनको नागरिकता की शपथ दिलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed