फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Now the MLA was seen trying to pacify the society in Sawai Madhopur

Rajasthan: गंगाजल प्रकरण के बाद बैकफुट पर BJP, अब सवाई माधोपुर में समाज को साधने में नजर आए विधायक; गाया गीत

Thu, 10 Apr 2025 05:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 10 Apr 2025 05:37 PM IST
सार

Rajasthan: ज्ञानदेव आहूजा द्वारा ंमंदिर के शुद्धिकरण मामले के बाद विपक्ष भाजपा पर दलित विरोधी होने की बात कर रही है। ऐसे में सवाई माधोपुर में भजनलाल शर्मा के विधायक दलितों को साधने के लिए मंच पर गाना गा रहे हैं। 

विज्ञापन
Now the MLA was seen trying to pacify the society in Sawai Madhopur
गाना गाते विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री एवं खंडार विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र गोठवाल एक कार्यक्रम में मंच से गाना गाते नजर आए। यह आयोजन सवाई माधोपुर जिले में आयोजित किया गया था, जिसमें गोठवाल ने आंबेडकर के सम्मान में भावनात्मक गीत प्रस्तुत किया। उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद लोग भी सुर में सुर मिलाते नजर आए।

विज्ञापन


पढ़ें: ज्ञानदेव आहूजा पर जातीय उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने की मांग, लोगों ने निकाली जूली के समर्थन में रैली    
विज्ञापन


यह पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया जब भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा के बयान और गंगाजल छिड़कने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगा रही है। ऐसे में गोठवाल का यह कदम दलित समाज को साधने की एक सधी हुई राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।कार्यक्रम में गोठवाल का यह भावनात्मक प्रस्तुतीकरण न केवल माहौल को भावुक बना गया, बल्कि भाजपा की ओर से दलित समुदाय के प्रति सम्मान और समर्थन जताने की एक कोशिश भी प्रतीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed