फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara Violence In Rajasthan Attacked On Two Youths Of Same Community Heavy Police Deployed News in Hindi

अब भीलवाड़ा में तनाव : एक समुदाय के दो युवकों पर हमला, भारी पुलिस बल तैनात, जोधपुर में कर्फ्यू जारी

Thu, 05 May 2022 08:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 05 May 2022 08:32 AM IST
सार

इस घटना से भड़के लोग भीलवाड़ा के सांगानेर इलाके में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Bhilwara Violence In Rajasthan Attacked On Two Youths Of Same Community Heavy Police Deployed News in Hindi
भीलवाड़ा में तनाव - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान में जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा में तनाव पैदा हो गया है। बुधवार रात एक समुदाय के दो युवकों पर हमला हुआ। इसके बाद उनकी बाइक में भी आग लगा दी गई। इस घटना से भड़के लोग भीलवाड़ा के सांगानेर इलाके में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हमला किस वजह से हुआ, यह पता नहीं चला है। 

विज्ञापन


कलेक्टर मोदी ने की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
भीलवाड़ा के कलेक्टर आशीष मोदी ने एएनआई को बताया कि हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। हमले में एक व्यक्ति को मामूली चोंट आई है, जबकि दूसरे के सिर में मामूली चोंट है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वह अफवाहों पर ध्यान न दे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखें। कलेक्टर ने बताया कि इसी की मद्देनजर भीलवाड़ा में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


दंगे आरएसएस और भाजपा का एजेंडा : सीएम गहलोत
उधर, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दंगे भड़काने की साजिश के जरिए आरएसएस और भाजपा अपना एजेंडा सेट कर रहे हैं। करौली, जोधपुर व रामगढ़ में हमने समय पर कार्रवाई की, इसलिए छोटी घटनाएं हुईं। हमने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किसी को नहीं बख्शेंगे। राज्य में हिंसा नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जोधपुर में ईद के पूर्व हुई थी हिंसा
इससे पूर्व राजस्थान के जोधपुर में ईद के एक दिन पहले हिंसा हुई थी। शहर में 6 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे के बालमुकंद बिस्सा सर्किल पर लगा भगवा झंडा हटाने को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए थे। इसके बाद भारी पथराव में कई लोग घायल हो गए थे। हिंसा के मामले में 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed