फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   now political parties prepare to take feedback on election

गिनती से पहले ही जीत रहे हैं कांग्रेस और भाजपा

Mon, 02 Dec 2013 06:19 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 02 Dec 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
now political parties prepare to take feedback on election

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बढ़े हुए मतदान प्रतिशत के बाद अब कांग्रेस और भाजपा फीडबैक लेने में जुट गए हैं। सभी जगहों से मतदान प्रतिशत जुटाने के बाद निर्वाचन विभाग के सामने मतदान प्रतिशत की तस्वीर साफ हो गई है।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार राजस्थान का मतदान प्रतिशत 75.02 रहा है, जो अब तक हुए मतदानों में सर्वाधिक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की बैठक मंगलवार को जयपुर में बुलाई है, वहीं भाजपा भी एक-दो दिन में प्रमुख पदाधिकारियों व प्रत्याशियों की बैठक कर सकती है।
विज्ञापन


मतदान के बाद दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। मतदान के आंकड़ों के बाद प्रदेश कांग्रेस के आला नेता सक्रिय हो गए हैं। वे अपने स्तर पर भी मतदान के आंकड़ों से पार्टी की जीत का विश्लेषण करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पार्टी का कोई भी वरिष्ठ पदाधिकारी खुले शब्दों में यह नहीं कर रहा है कि जनादेश पार्टी को ही मिलेगा लेकिन वे यह जरूर कह रहे हैं कि जनता ने सरकार की योजनाओं व नीतियों पर विश्वास जताया है।

कांग्रेस की बैठक में गहलोत के साथ प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी समेत आला नेता भाग लेंगे। बैठक में प्रत्याशी से उसके पक्ष में हुए मतदान के बारे में पूछा जाएगा। बैठक में जनादेश और उसके बाद की अनुमानित स्थितियों पर चर्चा होगी।

वहीं, भाजपा स्पष्ट बहुमत आने का अनुमान लगा रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे सोमवार शाम को जयपुर पहुंची हैं और अभी फीडबैक लेने को लेकर बैठक तय नहीं हुई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार एक-दो दिन में भाजपा के आला पदाधिकारी व प्रत्याशी मतदान की समीक्षा कर सकते हैं।

भाजपा के प्रदेश के आला नेता मतदान के बाद मेवाड़, शेखावाटी, भरतपुर संभाग, पश्चिमी राजस्थान और हाड़ौती के मतदान प्रतिशत को लेकर अपनी-अपनी गणित बैठाने में जुटे हुए हैं।


पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी के मुताबिक चुनाव में युवा व महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में पूरे जोश के साथ वोटिंग की है। प्रदेश में मतदान कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed