फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   now hearing daily against asaram in rape case

आसाराम के खिलाफ अब रोज होगी सुनवाई

Sat, 09 Nov 2013 01:22 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, जोधपुर
एजेंसी/अमर उजाला, जोधपुर Updated Sat, 09 Nov 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
now hearing daily against asaram in rape case

यौन शोषण के मामले में आसाराम और चार अन्य लोगों के खिलाफ अब हर रोज सुनवाई होगी। राजस्थान हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले की प्रतिदिन सुनवाई का निर्देश जिला और सत्र अदालत को दिया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने एक महीने के भीतर राजस्थान सरकार को नाबालिग पीड़िता को तीन लाख रुपए मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है।

अदालत ने यह निर्देश इस मामले की सह आरोपी छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल की वार्डेन संचिता गुप्ता उर्फ शिल्पी और आसाराम के सेवक शिवा की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के वकील महिपाल बिश्नोई ने बताया कि सुनवाई को दौरान हाईकोर्ट की पीठ ने जर्मन टूरिस्ट रेप केस का उदाहरण दिया, जिसकी सुनवाई कोर्ट में केस आने के 16 दिनों के भीतर पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस कंवलजीत सिंह अहलूवालिया ने इस मामले में दोनों सह आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई तब तक लिए स्थगित कर दी जब तक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट अदालत द्वारा संज्ञान में नहीं ली जाती।


हाईकोर्ट ने निचली अदालत को यह भी निर्देश दिया कि वह चार्जशीट को 16 नवंबर को संज्ञान में ले। गौरतलब है कि पुलिस जिला और सत्र अदालत में बुधवार को ही आसाराम और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अदालत सभी आरोपियों की हिरासत अवधि 16 नवंबर तक बढ़ा चुकी है, इसी दिन चार्जशीट पर बहस शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed