फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Now daughter Renuka showed strength in cricket in Pratapgarh

Rajasthan: अब प्रतापगढ़ की बिटिया रेणुका की बल्लेबाजी का अंदाज सबको कर रहा हैरान, पूनिया ने भेजी क्रिकेट किट

Mon, 20 Feb 2023 02:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 20 Feb 2023 02:53 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के धरियावद में मजदूर दंपती की 11 साल की बेटी रेणुका के धुआंधार क्रिकेट शॉट देख भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने भेजी प्रैक्टिस किट। फोन पर बात कर दीं शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Now daughter Renuka showed strength in cricket in Pratapgarh
रेणुका की बल्लेबाजी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रतापगढ़ के धरियावद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपलिया के रामेर तालाब की एक 11 वर्षीय बालिका इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जो क्रिकेट के धमाकेदार शॉट खेल रही है। सोशल मीडिया में छाए बालिका के वीडियो को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी देखकर टैग किया। इतना ही नहीं उन्होंने स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के माध्यम से बालिका को क्रिकेट किट भी भिजवाई। पूनिया बालिका से फोन पर बात भी की। उन्होंने कहा कि बिटिया का खेल देखकर मुझे बेहद प्रसन्नता हुई। बेटियां खेलेंगी और आगे बढ़ेंगी तो देश का स्वाभिमान बढे़गा। उन्होंने बेटी रेणुका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दीं। पूर्व में भी बाड़मेर जिले में एक बालिका मूमल का इसी तरह वीडियो वायरल हुआ था, उसको भी इसी तरह से प्रोत्साहन मिला था।

विज्ञापन


विज्ञापन

Now daughter Renuka showed strength in cricket in Pratapgarh
रेणुका से फोन पर बात करते पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital

धरियावद क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामेर तालाब में अध्ययनरत बालिका का क्रिकेट में अच्छे-अच्छे शॉट लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। बालिका रेणुका पिता मनसुख पारगी उम्र 11 वर्ष निवासी रामेर तालाब जो विद्यालय के कक्षा पांच में पढ़ती है। शिक्षा में अच्छा स्तर होने के साथ साथ क्रिकेट में भी खासा जुनून है। विद्यालय के ही शिक्षक ईश्वर आमलिया के द्वारा विद्यालय के क्रिकेट किट के माध्यम से उसको क्रिकेट सिखाया जा रहा है। वो दो वर्ष से क्रिकेट विद्यालय में बालक बालिकाओं के साथ खेलकर सबसे बेहतर खिलाड़ी के रूप में विद्यालय में चयनित है। बालिका के माता-पिता अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। बालिका अपने 80 वर्षीय दादी के साथ रहती है।

स्कूल में कराया जा रहा अभ्यास
बालिका को क्रिकेट सिखाने वाले शिक्षक ईश्वर आमलिया ने बताया कि बालिका के क्रिकेट खेलने का शौक विगत दो वर्ष से ही हुआ है जब विद्यालय में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे तभी इसने भी अपनी इच्छा जताई तथा उस दिन उसके खेल को देखते हुए उसको क्रिकेट में लगातार अभ्यास कराया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed