{"_id":"635ac11fcbe5ab68112fc2eb","slug":"nhrc-notice-to-gehlot-govt-reports-girls-sold-on-stamp-paper-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लड़कियों को स्टांप पेपर पर बेचा जा रहा, NHRC ने गहलोत सरकार को नोटिस देकर मांग जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लड़कियों को स्टांप पेपर पर बेचा जा रहा, NHRC ने गहलोत सरकार को नोटिस देकर मांग जवाब
Thu, 27 Oct 2022 11:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:04 PM IST
सार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया गया है। आयोग ने चार हफ्ते के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। इस दौरान सरकार को बताना होगा कि मामले में क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गुरुवार को राजस्थान की गहलोत सरकार को एक नोटिस दिया है। यह नोटिस प्रदेश के कई जिलों में नाबालिग लड़कियों और युवतियों को स्टांप पेपर पर बेचने के मामले में दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। जिसके तहत प्रदेश के करीब छह जिलों में 8-18 साल की लड़कियों स्टांप पेपर पर बेचने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि विवाद को लेकर जाति पंचायत परिवारों पर भारी-भरकम जुर्माना लगाती हैं। यह रकम चुकाने के लिए परिवार पर बेटियों को स्टांप पेपर के जरिए बेचने का दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन
जो परिवार अपनी बेटियों को बेचने के लिए तैयार नहीं होते हैं उनकी महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है। जिसे लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख (डीजीपी) को नोटिस जारी किया गया है। आयोग ने चार हफ्ते के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। इस दौरान राजस्थान को बताना होगा कि मामले में क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इस मामले पर भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों बहन बेटियों को स्टांप पेपर के जरिए भेड़-बकरियों की तरह बेचा जा रहा है। यह बेहद ही गंभीर मामला है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस्तीफा दे देना चाहिए।