फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   new medical colleges inaugrated in Bhilwara and Bharatpur of Rajasthan

राजस्थान के भीलवाड़ा और भरतपुर में नए मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ, मिलेंगी ये सुविधाएं

Thu, 27 Aug 2020 08:55 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, भीलवाड़ा/भरतपुर
अमर उजाला नेटवर्क, भीलवाड़ा/भरतपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 27 Aug 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
new medical colleges inaugrated in Bhilwara and Bharatpur of Rajasthan
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : पीटीआई

राजस्थान के भीलवाड़ा और भरतपुर में नए मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हुआ। इसके अलावा कोटा, उदयपुर और बीकानेर में नए सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक का उद्घाटन भी हुआ। इन पांच सुविधाओं पर 828 करोड़ रुपये की लागत आई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इनका उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस दौरान डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि बीते छह वर्षों में देश में 23 नए मेडिकल कॉलेज और 22 एम्स बनाए गए। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भाजपा की वरिष्ठ नेता राजमाता विजयराजे सिंधिया की स्मृति में भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज का नामकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 150-150 करोड़ रुपये की राशि खर्च आई है।
विज्ञापन


इन दोनों कॉलेजों में 150-150 अंडर ग्रेजुएट मेडिकल सीट होंगी। भरतपुर मेडिकल कॉलेज में 525 बिस्तर की सुविधा होगी, जिनमें से 34 आईसीयू बिस्तर होंगे। इसी तरह भीलवाड़ा में 458 बिस्तर की सुविधा होगी, जिनमें से 12 आईसीयू बिस्तर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed