फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   nephew killed tau due to illicit relationship with mother in churu

Rajasthan Crime: मां के साथ ताऊ ने बना लिए अवैध संबंध, भतीजे ने मार डाला, गिरफ्तार

Wed, 10 Aug 2022 09:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरु Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 09:59 AM IST
सार

मृतक विजय सिंह के दूसरे भाई धन सिंह ने रात को एक रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसका अविवाहित छोटा भाई विजय सिंह दूसरे छोटे भाई संजय के साथ ही रहता है। 

विज्ञापन
nephew killed tau due to illicit relationship with mother in churu
ताऊ की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजगढ़ थाना क्षेत्र में पिलानी रेलवे फाटक के पास दुर्गा कॉलोनी में हुई अधेड़ व्यक्ति की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने अंकित कुमार पुत्र संजय कुमार जाट (20) निवासी नवा हाल दुर्गा कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक का भतीजा है। जिसमें अपनी मां के साथ ताऊ के अवैध संबंध के चलते हत्या की थी।
विज्ञापन


चुरु के एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि दुर्गा कॉलोनी निवासी संजय कुमार के घर उसके बड़े भाई विजय सिंह (42) की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। सूचना पर राजगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। दीवारों व फर्श पर खून बिखरा पड़ा मिला। घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार बाटोलिया व सीओ बृजमोहन ओसवाल भी पहुंचे। एफएसएल टीम को मौके पर बुला घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद मृतक विजय सिंह के दूसरे भाई धन सिंह ने रात को एक रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसका अविवाहित छोटा भाई विजय सिंह दूसरे छोटे भाई संजय के साथ ही रहता है। हत्या की सूचना पर वह अपने चचेरे भाई कुलदीप व कृष्ण के साथ आया। मौके पर संजय, उसकी पत्नी सुशीला व अन्य काफी लोग है, पर भतीजा अंकित दोपहर से गायब है। उसे शक है कि अंकित ने ही विजय की हत्या की है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिगंत आनंद ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार बाटोलिया व सीओ बृजमोहन असवाल के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। गठित टीम ने विशेष आसूचना संकलित कर तकनीकी विश्लेषण से घटना के चंद घंटों बाद ही आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कापा बरामद कर लिया।


पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अंकित ने ताऊ विजय सिंह की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार अपनी मां के साथ ताऊ विजय सिंह के अवैध संबंध थे। जिसका वह आए दिन विरोध करता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed