फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Neighbour arrested on woman's murder

एकतरफा इश्क में कातिल बना युवक, दुष्कर्म में विफल होने पर कर दिया पड़ोसन का कत्ल

Tue, 06 Dec 2016 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
Neighbour arrested on woman's murder
- फोटो : demo

पुलिस ने उदयपुर के चर्चित रुचिता गुप्ता हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में पडोस में रहने वाले युवक दिव्य कोठारी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सामने रहने वाली आंटी की खूबसूरती पर दिव्य इस कदर फिदा हो गया ‌था कि एक उसे एकतरफा प्यार करने लगा। इसी के चलते उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया जिसमें असफल रहने पर महिला की हत्या कर दी। पुलिस अभी भी आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उदयपुर के आर्बिट अपार्टमेंट में एक दिसंबर को रुचिता गुप्ता की नृशंस हत्या कर दी गई थी। मामले में महिला के परिजनों की ओर से उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन जैसे जैसे मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ी पुलिस के शक की सुईं सामने के फ्लैट में रहने वाले दिव्य कोठारी पर आकर ठहर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ तो उगला राज

Neighbour arrested on woman's murder

पुलिस ने सोमवार को उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो वह शुरूआत में मानसिक रोगी होने का नाटक करता रहा, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि सामने वाले फ्लैट में रहने वाली रुचिता से उसे पहली नजर में ही प्यार हो गया था। 

इसलिए उसने इस परिवार से मेल जोल बढ़ाते हुए घर में आना जाना शुरू किया। रुचिता के छोटे मोटे काम करने के लिए वह ही आता था। इस दौरान उसका पूरा प्रयास होता था कि वह रुचिता के नजदीक आए लेकिन वह उसके प्यार को समझती ही नहीं थी। 

एक दिसंबर को भी जब उनके पति बाहर गए तो वह पीछे से घर पहुंच गया। इस दौरान उसकी नीयत रुचिता पर डोल गई, उसने जोर जबरदस्ती शुरू की तो रुचिता ने शोर मचा दिया। इस पर वह अपना होश खो बैठा और लोहे के औजार से वार कर रुचिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed