{"_id":"65392b5dc6d7026b8109b8f9","slug":"neighboring-young-man-raped-a-married-woman-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने किया बलात्कार, मारपीट कर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने किया बलात्कार, मारपीट कर आरोपी फरार
Wed, 25 Oct 2023 08:21 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 25 Oct 2023 08:21 PM IST
सार
Dholpur: कंचनपुर थाना इलाके के एक गांव में 24 साल की विवाहिता के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। हैवानियत का आरोप विवाहिता ने पड़ोसी युवक पर लगाया है। 23 अक्टूबर की रात्रि को घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने किया बलात्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के एक गांव में 24 साल की विवाहिता के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बता दें कि रिपोर्ट में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसका पति बाहर मजदूरी करने गया था। 23 अक्टूबर की रात्रि को वह कमरे में सो रही थी, वहीं दूसरे कमरे में उसकी सास सो रही थी। रात्रि करीब 2 बजे के आसपास गांव का पड़ोसी युवक आ गया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट में आरोप है कि महिला बाथरूम के लिए गई थी, इसी दौरान आरोपी छुपकर कमरे में बैठ गया। बाथरूम से निर्वस्त्र होकर आई विवाहिता को आरोपी ने दबोच लिया। महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। विवाहिता की चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए। आरोपी विवाहिता की मारपीट कर मौके से फरार हो गया। विवाहिता को साथ लेकर पति ने बुधवार को नामजद पड़ोसी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया विवाहिता ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 23 अक्टूबर की रात्रि को घाट लगाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया महिला द्वारा दी गई रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया विवाहिता का मेडिकल करा दिया है। 164 के कलमबद्ध वयान कराए जाएंगे। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो चुका है। पुलिस टीम गठित कर आरोपी के संबंधित ठिकानों पर रवाना की है। उन्होंने बताया आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन