फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   National Herald Case Sachin Pilot and Ashok Gehlot attacked central government

National Herald Case: सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस देने पर गहलोत व पायलट ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या बोले?

Wed, 01 Jun 2022 07:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Jun 2022 07:19 PM IST
सार

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। इसे लेकर सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन
National Herald Case Sachin Pilot and Ashok Gehlot attacked central government
अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। राहुल को दो जून और सोनिया को आठ जून को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होना है। इसे लेकर कांग्रेस नेता केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है।   

विज्ञापन


इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, आजादी की लड़ाई के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड एवं कौमी आवाज अखबार शुरू किए, जिनका आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है। आजादी के बाद महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नवजीवन अखबार शुरू किया था। इन अखबारों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों पर आक्षेप लगाकर एनडीए सरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पहले से अदालत में चल रहे केस में ईडी द्वारा नोटिस देना सत्ता का दुरुपयोग कर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विपक्ष के दमन की पराकाष्ठा है। ऐसे नोटिस सोनिया और राहुल गांधी को तानाशाही सरकार के खिलाफ आम आदमी की आवाज उठाने से नहीं रोक सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले की राजनीति कर रही केंद्र सरकार  
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी इस मामले को लेकर  मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार बदले और नफरत की राजनीति कर लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है। भाजपा नोटिस देकर सोनिया और राहुल गांधी की विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ऐसी दमनकारी सोच के सामने न कभी झुकी है और झुकेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed