{"_id":"672c8303722e23000503c694","slug":"nagore-news-a-woman-was-called-home-and-beaten-up-in-nagaur-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagore News: महिला को घर बुलाकर की मारपीट, नगदी-जेवरात छीने; अर्धनग्न वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagore News: महिला को घर बुलाकर की मारपीट, नगदी-जेवरात छीने; अर्धनग्न वीडियो भी बनाया
Thu, 07 Nov 2024 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:37 PM IST
सार
Nagore News: महिला और आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद उसके शरीर के अर्धनग्न के करीब आधा दर्जन से अधिक वीडियो बना लिया। पूरा मामला नागौर के गोठन इलाके का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागौर जिले के गोठन थाना इलाके में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले महिला को घर पर बुलाया उसके बाद एक महिला और आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद उसके शरीर के अर्धनग्न के करीब आधा दर्जन से अधिक वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल की धमकी देकर पीड़ित महिला से रुपए नगदी और सोने चांदी के आभूषण और लाइसेंस भी छीन लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। पीड़िता ने गोठन थाने में पहुंचकर सारी आपबीती बताई। पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर 01 महिला आरोपी और 03 पुरुष आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सुरेश चौधरी पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 25 सितंबर को दोपहर में एक पीड़िता ने लिखित में रिपोर्ट देकर पूरी आप बीती बताई, जिसमें उसने बताया की उसको महिला ने फोन कर अपने घर पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद 03 लोगों और उस महिला ने पहले उसके साथ मारपीट की। फिर उसके आधा दर्जन से अधिक अर्धनग्न के वीडियो बनाया और उससे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 20 हजार रुपए नगद, सोने-चांदी की बलियां और लाइसेंस की छीन लिया।
विज्ञापन
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 115 (2), 126(2), 127(2) 111(3), 119(1), 307, 308 बीएनएस तहत प्रकरण दर्ज कर एक महिला वह तीन और आरोपी कुनाराम मेघवाल, मनीष पुत्र गुदाराम हरिजन, महेंद्र पुत्र भयाम लाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई सारी चीजें बरामद की गई है।