{"_id":"6808756ba90be66908078d04","slug":"friends-going-to-eat-pizza-were-attacked-with-a-knife-nagaur-news-c-1-1-noi1346-2864790-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: दोस्तों के साथ पिज्जा खाने जा रहे युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, दो आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: दोस्तों के साथ पिज्जा खाने जा रहे युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, दो आरोपी हिरासत में
Wed, 23 Apr 2025 01:29 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:29 PM IST
सार
दोस्तों के साथ पिज्जा खाने जा रहे युवक पर कुछ बदमाश युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आज सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने कल देर रात मुख्य आरोपी के पिता समेत पांच परिजनों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
आरोपी पुलिस के कब्जे में
विस्तार
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कल रात हुई एक सनसनीखेज वारदात में पिज्जा खाने जा रहे एक युवक पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना रात लगभग 9 बजे हुई, जब रोल थाना क्षेत्र के सलावा गांव निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर दिल्ली दरवाजा स्थित होटल पर खाना खाने जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वे शहर की ए रोड पर पहुंचे, पीछे से आ रहे कुछ युवकों ने उनसे पैसे मांगे और जब युवक ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू से युवक पर 4-5 बार वार कर दिए। घटना के तुरंत बाद घायल युवक को उसके दोस्त अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया और अस्पताल जाकर घायल युवक से बातचीत की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur Crime: बगरू में नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप पर डाका डाला, गोलियां चलाकर बाइक से फरार हुए बदमाश
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस ने खींवसर उपखंड के कड़लू गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कल देर रात घटना के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने उसके पिता सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
गौरतलब है कि इसी इलाके में 3 अप्रैल भी को लेनदेन के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना भी हो चुकी है, जिसमें पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए नागौर के नायब तहसीलदार नरसिंह टाक भी कोतवाली थाना पहुंचे और स्थिति पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की तेजी से जांच की जा रही है।