{"_id":"630b8a8ac5bbab796f2d169c","slug":"nagaur-viral-video-mentally-weak-person-was-beaten-up-by-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ मारपीट, एक होटल पर फेंक दिया था पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ मारपीट, एक होटल पर फेंक दिया था पत्थर
Sun, 28 Aug 2022 11:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:01 PM IST
सार
मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने दिल्ली दरवाजा के पास मौजूद एक होटल पर पत्थर फेंक दिया था। जिसके बाद दो लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ मारपीट की गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि दो लोग एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को जमकर पीट रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला शहर के दिल्ली दरवाजा का है। यहां रविवार दोपहर को दो लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित को लोहे के पाइप, लात और घूंसों से खूब पीटा। सड़क पर गिराकर भी उसके साथ मारपीट की गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को छुड़ाया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसके वायरल होने के बाद यह पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने दिल्ली दरवाजा के पास मौजूद एक होटल पर पत्थर फेंक दिया था। जिसके बाद दो लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन