{"_id":"6566255aeea73eb74c030dc7","slug":"nagaur-police-seized-illegal-doda-poppy-worth-five-crores-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बिस्किट की आड़ में ले जा रहे थे पांच करोड़ का अवैध डोडा पोस्त, पुलिस ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बिस्किट की आड़ में ले जा रहे थे पांच करोड़ का अवैध डोडा पोस्त, पुलिस ने किया जब्त
Tue, 28 Nov 2023 11:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:07 PM IST
सार
नागौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कृषि महाविद्यालय के सामने खड़े एक ट्रक से अवैध डोडा पोस्ट जब्त किया है। बाजार में इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया डोडा पोस्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने पांच करोड़ रुपये का अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। आरोपी बिस्किट की आड़ में एक ट्रक में अवैध डोडा पोस्त भरकर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली, जिसके बाद अवैध डोडा पोस्त को जब्त किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया- एक मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बीकानेर रोड स्थित कृषि महाविद्यालय के सामने खड़े एक ट्रक में बिस्किट के कार्टून और कुछ बोरियों में अवैध डोडा पोस्ट भरा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महाविद्यालय के सामने खड़े ट्रक की तलाशी ली।
विज्ञापन
इस दौरान उसमें भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्ट मिला। ट्रक के अंदर रखे बिस्किट के 30 कार्टून और प्लास्टिक की 129 बोरियों में डोडा पोस्ट भरा हुआ था। जब्त किए गए डोडा पोस्त का वजन 3279.800 किलो था।बाजार में इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, पुलिस को मौके पर ट्रक का चालक और परिचालक नहीं मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन