फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur police seized illegal doda poppy worth five crores

Rajasthan: बिस्किट की आड़ में ले जा रहे थे पांच करोड़ का अवैध डोडा पोस्त, पुलिस ने किया जब्त

Tue, 28 Nov 2023 11:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 28 Nov 2023 11:07 PM IST
सार

नागौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कृषि महाविद्यालय के सामने खड़े एक ट्रक से अवैध डोडा पोस्ट जब्त किया है। बाजार में इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Nagaur police seized illegal doda poppy worth five crores
पुलिस ने जब्त किया डोडा पोस्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने पांच करोड़ रुपये का अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। आरोपी बिस्किट की आड़ में एक ट्रक में अवैध डोडा पोस्त भरकर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली, जिसके बाद अवैध डोडा पोस्त को जब्त किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया- एक मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बीकानेर रोड स्थित कृषि महाविद्यालय के सामने खड़े एक ट्रक में बिस्किट के कार्टून और कुछ बोरियों में अवैध डोडा पोस्ट भरा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महाविद्यालय के सामने खड़े ट्रक की तलाशी ली।
विज्ञापन


इस दौरान उसमें भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्ट मिला। ट्रक के अंदर रखे बिस्किट के 30 कार्टून और प्लास्टिक की 129 बोरियों में डोडा पोस्ट भरा हुआ था। जब्त किए गए डोडा पोस्त का वजन 3279.800 किलो था।बाजार में इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, पुलिस को मौके पर ट्रक का चालक और परिचालक नहीं मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed