फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur police attacked in Bikaner four accused arrested

Bikaner: बदमाश को पकड़ने गई नागौर पुलिस पर हमला, जवानों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास

Mon, 28 Mar 2022 02:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Mar 2022 02:00 PM IST
सार

बीकानेर में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस से मारपीट की गई। पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Nagaur police attacked in Bikaner four accused arrested
नागौर पुलिस पर हमला करने वाले गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर के नोखा में नागौर पुलिस पर हमला किया गया। बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस पर हमला करनेवाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


सीआई ईश्वर प्रसाद ने बताया कि दावा गांव निवासी हरिराम, नरसीराम, प्रभुराम और गिरधारीराम को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पांचोड़ी थाना पुलिस ने एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार करने दावा गांव में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस की टीम पर बदमाश के परिजनों ने जवानों को हमला कर मारपीट की। अपराधी के परिजनों ने दस्तयाब बदमाश को पुलिस से छुड़ाकर भगाया। पांचोड़ी थाने के हेड कांस्टेबल जालिमसिंह, कांस्टेबल रवि, जयपाल और मनोहर पर हमला बोल दिया। हमले में पुलिस के जवानों को गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों ने पुलिस के जवानों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया। सरकारी पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। पांचोड़ी एसएचओ अब्दुल रऊफ ने मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed