फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News Two Bikes Collided Three Injured

Nagaur News: दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, तीन घायल, दो की हालत गंभीर

Mon, 29 Aug 2022 04:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 Aug 2022 04:47 PM IST
सार

लाडनू उपखंड के बालसमंद गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Nagaur News Two Bikes Collided Three Injured
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले के लाडनू उपखंड के एक गांव के पास रविवार देर रात दो मोटरसाइकिलों को आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लाडनू के राजकीय अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हाईसेंटर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा लाडनू उपखंड के बालसमंद गांव के पास हुआ है। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से लाडनू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


घायलों की पहचान शक्ति सिंह पुत्र मदन सिंह ( 23), हनुसिंह पुत्र हनुमान सिंह (30) और रतन सिंह पुत्र हनुमान सिंह (23) के रूप में हुई है। सभी रोटूगांव के रहने वाले हैं। गंभीर घायल रणजीत सिंह और रतन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि रणजीत सिंह और रतन सिंह रोटू से बालसमंद आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed