फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News Police Arrested Accused on Cyber fraud Case Giving False Promises of getting Loan Through Aadhaar

Nagore: ‘आधार कार्ड से लोन के लिए करें संपर्क’...फेसबुक पर युवक ने किया पोस्ट, हरकत में आई पुलिस ने धर दबोचा

Tue, 30 Jul 2024 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Jul 2024 02:59 PM IST
सार

Rajasthan: नागौर में लगातार बढ़ती बेरोजगारी के चलते युवा पीढ़ी अपराध की दुनिया में बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर आधार कार्ड के जरिये लोन देने की बात कह डाली। 
 

विज्ञापन
Nagaur News Police Arrested Accused on Cyber fraud Case Giving False Promises of getting Loan Through Aadhaar
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर की सदर थाना पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक को आधार कार्ड से लोन दिलवाने का झांसा दिलवाकर फाइल चार्ज के नाम पर रुपए लेने वाले को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी से रुपए वापस भी पुलिस ने दिलवा दिया है।

विज्ञापन


आरोपी ने परिवादी को रामविलास दुगोलिया से लोन दिलवाने की नाम पर 66450 की ठगी की थी जिस पर पुलिस ने ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत प्रतिबिंब पोर्टल पर प्रदर्शित साइबर अपराधियों की सूची में शंकर राम पुत्र ओमाराम जानी नायक बाराणी पुलिस थाना सदर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आपको बता दे कि पूरे प्रदेश में युवा बेरोजगारी से बेहाल है इसके चलते युवा वर्ग के सभी सभी अपराध की दुनिया में अपने कदम आगे उठा रहे हैं चाय तस्करी का मामला हो चाहे तो और कोई मामले हो सबसे ज्यादा युवा वर्ग से जुड़े हुए लोग मिलेंगे। इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार युवाओं भविष्य के ऊपर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती है और युवा वर्ग के लोग अपराध की दुनिया में अपने कदम आगे बढ़ते हैं क्योंकि उनके पास पहले पढ़ाई के लिए पैसे किसी से उधार लेने पड़ते हैं फिर पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती है तब उनको इस तरीके का कदम उठाना पड़ रहा है। 


अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक, सदर थाना,नागौर हमारे पास एक परिवार दी रिपोर्ट लेकर आया था जिसमें उसने बताया कि नागौर के बाराणी गांव निवासी शंकर पुत्र ओमाराम नायक ने अपनी फेसबुक आईडी पर आधार कार्ड से लोन लेने के लिए संपर्क करें मैंने उससे संपर्क किया तो उसने कहा कि मैं आपको लोन दिलवा दूंगा और लोन के लिए फाइल चार्ज 6649 रुपए लगेंगे जिस पर परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी शंकर पुत्र ओमाराम नायक को आज गिरफ्तार किया है साथी आरोपी के कब्जे से 6649 वापस दिलवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed