फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Beniwal retaliated on Jyoti Mirdha's statement

Nagaur News: ज्योति मिर्धा के बयान पर बेनिवाल का पलटवार, संविधान बदलने की बात करने वालों को मिलेगी मत की चोट

Tue, 02 Apr 2024 09:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 Apr 2024 09:21 PM IST
सार

हनुमान बेनीवाल ने कहा हम लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखते हैं और जनता संविधान को बदलने की बात करने वालों को मत की चोट से करारा जवाब देगी।

विज्ञापन
Nagaur News: Beniwal retaliated on Jyoti Mirdha's statement
हनुमान बेनिवाल और ज्योति मिर्धा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और कांग्रेस पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने उनके सामने भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रही डॉक्टर ज्योति मिर्धा के बयान पर पलटवार किया। संविधान बदलने की बात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। इस वीडियो के बाद हनुमान बेनीवाल ने पटवार करते हुए ज्योति मिर्धा को जवाद दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबके लिए ये विचारणीय है कि किसी भी प्रत्याशी के विचार हमें किस दिशा की ओर ले जाने वाले हैं। हनुमान बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ज्योति मिर्धा के संबोधन का वीडियो साझा करते हुए कहा कि नागौर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार ने फिर से सत्ता में आने के बाद संविधान बदलने की बात की है। उनके बयानों से यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी यदि सत्ता में आ गई तो बाबा साहब के लिखित संविधान को खत्म करने को आतुर हैं। हम लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखते हैं और जनता संविधान को बदलने की बात करने वालों को मत की चोट से करारा जवाब देगी।
विज्ञापन


हनुमान बेनीवाल ने कहा हम लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखते हैं और जनता संविधान को बदलने की बात करने वालों को मत की चोट से करारा जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed