{"_id":"615d69ed8ebc3e6264670900","slug":"nagaur-first-hit-the-bike-rider-then-jumped-himself-and-lost-his-life-trying-to-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागौर: पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर खुद छलांग मार कर भागने की कोशिश में गंवा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागौर: पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर खुद छलांग मार कर भागने की कोशिश में गंवा दी जान
Wed, 06 Oct 2021 03:38 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 06 Oct 2021 03:38 PM IST
सार
नागौर जिले के मकराना शहर में मंगलवार देर रात हादसा हो गया। ओवरब्रिज से नीचे गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। इसके बाद लोगों से बचने के लिए उसने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
नागौर जिले के मकराना शहर में मंगलवार देर रात एक हादसे में ओवरब्रिज से नीचे गिरकर एक युवक की मौत हो गई। कार सवार युवक ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। इसके बाद लोगों से बचने के लिए उसने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचने पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में पता लगा है कि गणेश जांगू निवासी नूंदड़ा गच्छीपुरा कार चला रहा था। कार काफी स्पीड में थी, जिसकी वजह से बाइक सवार को टक्कर लग गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर वह घबरा गया और कार को वहां से भगाने लगा। हड़बड़ी में कार ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गई। लोगों से बचने के लिए गणेश जांगू कार से निकला और 30 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ड्यूटी ऑफिसर हीरालाल ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो युवक का शव पुलिया से नीचे पड़ा था। वहीं उसकी क्षतिग्रस्त कार ओवरब्रिज के ऊपर थी। कार का एक्सेल टूटने से एक टायर भी बाहर निकल गया था और कार वहीं जाम हो गई थी। कार के आगे-पीछे के ग्लास टूटे हुए थे। अंदर एक शराब की बोतल और एक ग्लास से युवक के नशे में गाड़ी चलाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन