फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur District Hospital Accident Doctor Car Crushed Three One Killed Rajasthan News

Rajasthan: डॉक्टर ने अस्पताल में कार से तीन को कुचला:, एक की मौत, दो महिलाएं घायल, नशे में आया था हॉस्पिटल

Thu, 05 Jan 2023 09:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Jan 2023 09:25 PM IST
सार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय डॉक्टर वाईएस नेगी शराब के नशे में था। हादसे में उसे भी चोट आई है। अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Nagaur District Hospital Accident Doctor Car Crushed Three One Killed Rajasthan News
इसी कार से अस्पताल आया था डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिला अस्पताल परिसर में एक डॉक्टर ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। इनमें से एक महिला गर्भवती भी थी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय डॉक्टर नशे में था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के जेएलएन जिला अस्पताल के डॉक्टर वाईएस नेगी ने गुरुवार सुबह ड्यूटी पर आते समय अपनी कार से तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में रोल के रहने वाले 57 साल के भंवरलाल मेघवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वे मुंडवा में समाज कल्याण विभाग में कार्यरत थे। हादसे में रईसा और डाजिया बानो गंभीर रूप से घायल हुईं हैं। डाजिया बानो गर्भवती थी, ऐसे में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।   
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय डॉक्टर वाईएस नेगी शराब के नशे में था। हादसे में उसे भी चोट आई है। अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा- नागौर में एक चिकित्सक द्वारा लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए एक्सीडेंट कर देना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उक्त दुर्घटना में संबंधित लापरवाह चिकित्सक के विरुद्ध हिट एंड रन का मामला दर्ज करके कठोरतम कानूनी कार्रवाई करवाने को लेकर रेंज IG अजमेर और SP नागौर को दूरभाष पर निर्देश दिए हैं।

उक्त दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए। नागौर स्थित जिला चिकित्सालय में ड्यूटी के समय एक दर्जन चिकित्सक शराब पीकर बैठें रहते हैं। मैंने जिला कलेक्टर के साथ अस्पताल का दौरा विगत महीनों में किया, तब व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे, लेकिन कोई व्यापक सुधार नजर नहीं आया। ओपीडी के समय अधिकतर चिकित्सक नदारद रहते हैं। गरीब आदमी को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। जिम्मेदारों अधिकारियों को ऐसे गंभीर विषय पर संज्ञान लेना चाहिए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed