फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur: Body of girl kidnapped from Didwana recovered from Sikar, family members surrounded the police station

Nagaur News: डीडवाना से अपहृत युवती का शव सीकर से बरामद, परिजनों ने किया थाने का घेराव, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 09:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 09:05 PM IST
सार

डीडवाना के नावां थाना क्षेत्र से एक नाबालिग का अपहरण कर आरोपियों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को सीकर के दातारामगढ़ की झाड़ियों में फेंक दिया। सीकर पुलिस को शव मिलने के बाद देर रात युवती की पहचान हो पाई। इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नावां थाने का घेराव किया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Nagaur: Body of girl kidnapped from Didwana recovered from Sikar, family members surrounded the police station
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडवाना जिले के नावां थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती का अपहरण कर आरोपियों ने उसकी हत्या करके शव को सीकर जिले के दातारामगढ़ इलाके की सूनी झाड़ियों में फेंक दिया। युवती की पहचान होने के बाद उसके भाई ने राकेश सेन निवासी सिगरावट के नाम नामजद मामला दर्ज करवाया है। साथ ही हत्या की खबर मिलते ही युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर घेराव किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुचामन, नावां थाना इलाके के गोविंदी गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को एक युवक अपने साथ भगाकर ले गया था। उसके बाद सीकर के दातारामगढ़ इलाके की झाड़ियों में युवती का शव मिला। इस बारे में परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इंकार कर दिया। बाद में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed