{"_id":"62a4a81f580b45467259552d","slug":"muslim-youths-threatened-to-behead-accused-for-making-objectionable-remarks-traders-closed-market-bhilwara-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आपत्तिजनक टिप्पणी पर सिर कलम करने की धमकी, व्यापारियों ने बाजार किया बंद, जानें क्या है मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आपत्तिजनक टिप्पणी पर सिर कलम करने की धमकी, व्यापारियों ने बाजार किया बंद, जानें क्या है मामला
Sat, 11 Jun 2022 08:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 11 Jun 2022 08:05 PM IST
सार
डीएसपी रामचंद्र चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों समुदायों की ओर से ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन
आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक को मुस्लिम समाज के युवकों ने सिर कलम कर जान से मारने की धमकी दी। इससे कस्बे में माहोल गर्मा गया और बाजार बंद हो गए। हमीरगढ़ पुलिस की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया। साथ ही समझाइश देकर बाजार खुलवा दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार आर्यन व्यास को मुस्लिम समाज के युवकों ने सिर कलम करने और जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए। शिवसेना की ओर से पुलिस अधीक्षक के नाम भीलवाड़ा सदर डीएसपी रामचंद्र चैधरी को ज्ञापन भी दिया। जिसमें धार्मिक भावनाओं को भड़काने और जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर सर्व हिंदू समाज की ओर से अनिश्चितकालीन बाजार बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने हमीरगढ़ थाने में दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठक कर समझाइश की। इसके बाद कस्बे में शांति बनी हुई है। इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हमीरगढ़ पुलिस ने आर्यन व्यास को शनिवार सुबह शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए आर्यन को मुस्लिम समाज के कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर खुलेआम सिर कलम करने और जान से मारने की धमकी दी। इसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए। अचानक बाजार बंद होने से पुलिस सकते में आ गई और तत्काल इलाके में जाब्ता तैनात किया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी रामचंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
डीएसपी रामचंद्र चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों समुदायों की ओर से ज्ञापन दिया गया है। टिप्प्णी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे सिर कलम करने की धमकी देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।