फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder of youth exposed in Baran accused friend arrested

Rajasthan: सिर पर पत्थर से वार कर बचपन के दोस्त ने की युवक की हत्या, खाना बना मौत का कारण   

Sat, 23 Apr 2022 05:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां  Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Apr 2022 05:13 PM IST
सार

बारां में 18 अप्रैल को न्यू मोटर मार्केट में हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक के बचपन का दोस्त है। खाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी सिर पर पत्थर मारकर अपने दोस्त की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Murder of youth exposed in Baran accused friend arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बारां में चार दिन पहले न्यू मोटर मार्केट के पास हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली पुलिस मृतक की हत्या के आरोप में उसके बचपन के दोस्त को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजू ने बताया कि उसका दोस्त बृजेश आए दिन उसका खाना छीनकर खा जाता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट भी करता था। वारदात वाले दिन भी वह राजू का खाना खा गया था। इससे तंग आकर उसने बृजेश के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन

बारां एसपी कल्याण मल मीना ने बताया कि 19 अप्रैल को भंवरगढ़ निवासी राजेंद्र चंदेल ने थाना कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि बृजेश और उसकी की पत्नी कमलेश बाई के बीच विवाद चल रहा था। इस कारण कमलेश अपने पीहर में रह रही है। उसका भाई बृजेश दो महीने पहले मजदूरी करने के लिए बारां आया था। उसकी किसी ने हत्या कर दी है। उसका शव न्यू मोटर मार्केट के पीछे पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए एसपी मीना ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र जैन, सीओ मनोज कुमार गुप्ता और कोतवाली थानाधिकारी मांगे लाल यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राजू भोई पुत्र मिश्री लाल (29) को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

साथ पढ़े और साथ खेले
एसपी मीना ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि राजू भोई और बृजेश चंदेल बचपन के मित्र हैं। दोनों ने एक साथ पढ़ाई की और साथ साथ खेले भी। दो महीने से दोनों शहर में मजदूरी कर रहे थे। मृतक बृजेश अक्सर राजू का खाना छीन कर खा जाता था। उसके मना करने पर मारपीट कर देता था। घटना के दिन 18 अप्रैल की रात को बृजेश शराब के नशे में आया और राजू की पूड़ी का पैकेट छीनकर खाने लगा। उसके मना करने पर उसने खाने का पैकेट फेंक दिया। इससे नाराज राजू ने पास में पड़ा पत्थर उठाया और बृजेश के सिर पर दो बार मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed