{"_id":"627ce7735d33934cfc38e385","slug":"murder-of-crook-by-shooting-eight-bullets-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Jaipur: आठ गोलियां मारकर बदमाश की हत्या, आरोपियों ने मारपीट और गोली मारने तक किया फेसबुक लाइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Jaipur: आठ गोलियां मारकर बदमाश की हत्या, आरोपियों ने मारपीट और गोली मारने तक किया फेसबुक लाइव
Thu, 12 May 2022 04:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 12 May 2022 04:24 PM IST
सार
मृतक जीतू को बदमाश दौसा से अगवा कर जयपुर लाए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके साथ रास्ते भर मारपीट भी की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक बदमाश जीतू बोरोदा दौसा का रहने वाला था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जपयुर के बस्सी थाना इलाके में एक शातिर बदमाश की आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मृतक बदमाश दौसा का रहने वाला था। उसकी विरोधी गैंग के सदस्यों ने उसे दौसा से अगवा किया और जयपुर में लाकर हत्या कर दी। इससे पहले उसके साथ रास्ते में जमकर मारपीट भी की गई। बदमाशों ने युवक की मारपीट और हत्या का फेसबुक पर लाइव भी किया। पुलिस की कार्रवाई से पहले बदमाशों ने वीडियो को डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जीतू बोरोदा दौसा का रहने वाला था। उस पर जिले के कई थानों में आठ से ज्याद मामले दर्ज हैं। बुधवार शाम को वह दौसा शहर से लालसोट की ओर जा रहा था। गेटोलाव रोड पर विरोधी गैंग के बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद देर रात उसका शव जयपुर के बस्सी थाना इलाके में मिला है। शव पर गंभीर चोटों और करीब आठ गोलियां मारने के निशान हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के जीतू बोरोदा का एक गुट से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उस गुट के कई लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्जं हैं। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते दौस से अगवा कर उसकी जयपुर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।
विज्ञापन