फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder in Kota miscreants stabbed young man with knife

Murder in Kota: ईद के लिए कपड़े खरीदने गया था युवक, बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या

Tue, 26 Apr 2022 06:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 26 Apr 2022 06:00 PM IST
सार

कोटा में दो युवकों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
Murder in Kota miscreants stabbed young man with knife
कोटा में हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना इलाके में बाइक सवार दो युवकों को बदमाशों ने रोककर उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


विज्ञान नगर थाने की ड्यूटी ऑफिसर एएसआई आरिफ मोहम्मद ने बताया सोमवार देर रात उन्हें 11:30 बजे सूचना मिली कि संजय नगर इलाके में युवकों पर हमला किया गया है। इस पर वे मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में युवक ताबिश को झालावाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि विज्ञान नगर थाने की ही अमन कॉलोनी निवासी ताबिश और साहिल ईद के त्योहार की तैयारी के चलते ही कपड़ों लेने के लिए संजय नगर इलाके में गए थे। इलाके में ही सड़क पर उन्हें कुछ बदमाशों ने रोक लिया। जिसके बाद उन पर चाकू से हमला करने लगा। इस दौरान एक युवक ने इन्हें बचाने की कोशिश भी की लेकिन ताबिश पर पेट के नीचे चाकू से बेरहमी से वार किया गया। वहीं साहिल के हाथ में हमले से चोट लगी है। ताबिश की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह 3 बजे मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान नगर थाने के सब इंस्पेक्टर अब्दुल रशीद का कहना है कि हमलावर भी मृतक के पहचान के ही बताए जा रहे हैं। इन हमलावरों में संजय नगर और अनंतपुरा इलाके के बदमाश शामिल हैं। ताबिश के पिता आमीन भाई अखाड़े के उस्ताद हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के कारण सामने नहीं आए हैं। हत्या में शामिल आरोपियों की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed